यात्रियों को मिलती है किराये में बड़ी छूट, क्या आपको पता हैं रेलवे की ये फायदेमंद योजनाएं
नई दिल्ली। आपको यह जानकर खुशी भी होगी और आश्चर्य भी होगा कि रेलवे से जुड़ी कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिनका यात्रियों को बहुत फायदा मिलता है। अक्सर लोग केवल यात्राओं तक ही सीमित रह जाते हैं और रेलवे से जुड़ी योजनाओं का लाभ केवल इसलिए नहीं उठा पाते हैं क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है। यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि रेल यात्रा किराये में 10 से लेकर 100 फीसदी तक छूट इसमें शामिल है। इतना ही नहीं, AC कोच में 75 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही 11 कैटेगरी जिनमें छूट मिलती है।
1. अगर आप किसी कैंसर पेंशेट के साथ यात्रा कर रहे हैं या कैंसर रोगी स्वयं अकेला यात्रा कर रहा है तो
AC सेकंड क्लास, AC फर्स्ट क्लास और AC चेयर कार में किराये पर 75 फीसद तक की छूट मिलती है।
स्लीपर क्लास के कोच में और 3AC में 100 फीसद तक की छूट मिलती है।
1AC और 2AC में 50 फीसदी तक की छूट मिलती है।
सहयात्री को भी ये सारी छूटों का लाभ मिलता है। केवल स्लीपर और थर्ड एसी को छोड़कर, एस्कार्ट सर्विस में 75 प्रतिशत तक की छूट मिलती है।
2. थैलेसीमिया के रोगी अकेल यात्रा करते हैं या मेडिकल चेकअप के लिए किसी के साथ जा रहे हैं तो,
2nd एसी, स्लीपर क्लास, एसी 1st Class, 3AC और AC चेयर कार में किराये पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलती है।
3. यदि हार्ट पेंशेट Heart patient अपनी सर्जरी के लिए यात्रा पर हैं या किसी के साथ जा रहे हैं तो,
1AC और 2AC में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।
Heart patient के साथ यात्रा कर रहे यात्री को भी इस सुविधा का पूरा लाभ मिलता है।
4. TB टी. बी./ लुपस वेलगैरिस के पेशेंट यदि अकेले यात्रा कर रहे हैं या कोई उनके साथ सहयात्री है तो,
2nd एसी, SL क्लास और 1st Class में 75 प्रतिशत की छूट मिलती है।
5. गैर-संक्रामक कुष्ठ रोगी यदि यात्रा कर रहे हैं तो,
2nd क्लास एसी, SL क्लास और 1st Class एसी में किराये पर 75 फीसदी छूट मिलती है।
साथ में यात्रा करने वाला भी इस छूट के लिए पात्र होगा।
6. HIV Positive एड्स रोगी यदि ART सेंटर में इलाज या मेडिकल चेक अपके लिए जा रहे हैं तो
ऐसे रोगियों को सेकंड क्लास में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट होती है।
7. सिकल सेल एनीमिया के मरीजों के लिए
यात्री भाड़े में 50 प्रतिशत की छूट है। यह छूट SL, AC चेयर कार, AC 3-टियर और AC 2- टियर में मान्य है।
8. ST (मंथली सीजन टिकट) और QST ( तीन मासिक सीजन टिकट) में भी 50 प्रतिशत की छूट होती है। एमएसटी का उपयोग करने वाले अधिकांश डेली अपडाउनर्स होते हैं। हालांकि एक्सप्रेस ट्रेन का MST सुपर फास्ट में लागू नहीं होता, इसके लिए अलग से एमएसटी बनवाना होता है।
(किराये में उक्त सारी छूट केवल यात्रा के बेस किराये यानी Base Fare पर ही मान्य होती है।)