सोते समय ये काम करने से बढ़ता है कर्ज

सोते समय ये काम करने से बढ़ता है कर्ज



हम सभी की आदत होती है कि सोते समय घड़ी, मोबाइल, अखबार, मैगजीन आदि तमाम वस्तुओं को सिरहाने रख लेते हैं। इससे जाने-अनजाने में नकारात्मकता का जीवन में प्रवाह होने लगता है। आपको कुछ चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें सोते समय अपने पास रखना नकारात्मकता और अशुभता को बढ़ाता है। आप भी सोते समय ये चीजें अपने सिरहाने ना रखें।


कोई भी आधुनिक यंत्र न रखें
यंत्र को स्वचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते हैं। इस वजह से इन्हें सिरहाने रखने से ये हमारी शांति को अवरूद्ध कर सकते हैं। घड़ी, मोबाइल, फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम, जैसे कई यंत्रों को सिरहाने रखने की सलाह कोई भी वास्तुविज्ञ या ज्योतिषी नहीं देते हैं। अधिकांश का मानना है कि इनसे निकलने वाली किरणें सेहत और मानसिकता दोनों के लिए घातक हैं।


पर्स या बटुआ
वास्तु के अनुसार कभी अपने सिरहाने पर पर्स या बटुआ नहीं रखना चाहिए। यह आपके बेवजह के खर्च बढ़ाता है। धन यानी कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है, इन्हें वहीं रखना चाहिए।


बाधाएं लाती हैं रस्सी
रस्सी जैसी वस्तुएं दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा रात को इन्हें बिस्तर के नजदीक न रखें। वास्तु के अनुसार रस्सी और जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती हैं। इससे मनुष्य के कामों में बार-बार बाधाएं आती हैं।


ओखली
वास्तु का मानना है कि रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली नहीं रखनी चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव आता है और विवाद होता है, जो परिवार में विघटन का कारक बनता है।


न्यूजपेपर या मैगजीन
वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिए के नीचे अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।



Popular posts
8 आसान स्टेप्स में घर पर फेस मास्क बनाएं, इसे पहनना जरूरी, क्योंकि 25% लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देत
Image
नई जांच / एक टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चलेगा, शरीर के किस हिस्से में है यह भी जानकारी मिलेगी
क्या ब्लड डोनेट करने पर कोरोनावायरस का खतरा है? नहीं, यह वायरस ब्लड के जरिए नहीं फैलता है, इसलिए जरूरतमंदों को रक्तदान करते रहें
<no title>नई जांच / एक टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चलेगा, शरीर के किस हिस्से में है यह भी जानकारी मिलेगी
अमन का पैगाम देने वाले हजरत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image