कान्हा का माखन खाते चित्र रसोई घर में लगाना शुभ

कान्हा का माखन खाते चित्र रसोई घर में लगाना शुभ



दुनिया को प्रेम का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ आसान से उपाय कर हम भी अपने जीवन में नई उमंग, प्रेम और उत्साह का संचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
वास्तु के अनुसार घर में भगवान श्रीकृष्ण का चित्र लगाना बहुत शुभ माना गया है। वासुदेव द्वारा कान्हा को टोकरी में लेकर नदी पार करने वाला चित्र घर में लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। कान्हा का माखन खाते हुए चित्र रसोई घर में लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से भंडार भरे रहते हैं। शयन कक्ष में किसी भी देवी देवता का चित्र नहीं लगाना चाहिए, लेकिन श्रीराधा-कृष्ण का चित्र शयनकक्ष में लगा सकते हैं। महाभारत युद्ध दर्शाने वाले चित्र घर में नहीं लगाने चाहिए। बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। बांसुरी को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। अगर घर की एक सीध में तीन दरवाजे हैं तो इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दो बांसुरी लगाएं। घर में अगर कोई सदस्य रोगी है तो उसके तकिए के नीचे बांस की बांसुरी रखना शुभ होता है। भगवान श्रीकृष्ण को अपने शृंगार में मोर पंख सबसे ज्यादा प्रिय हैं। मोर पंख अर्पित करने वाले भक्तों पर भगवान श्रीकृष्ण कृपा बरसाते हैं। घर में मोरपंख रखने से सुख शांति आती है। मोरपंख को पर्स में रखने से पर्स कभी खाली नहीं होता है।



Popular posts
8 आसान स्टेप्स में घर पर फेस मास्क बनाएं, इसे पहनना जरूरी, क्योंकि 25% लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देत
Image
नई जांच / एक टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चलेगा, शरीर के किस हिस्से में है यह भी जानकारी मिलेगी
क्या ब्लड डोनेट करने पर कोरोनावायरस का खतरा है? नहीं, यह वायरस ब्लड के जरिए नहीं फैलता है, इसलिए जरूरतमंदों को रक्तदान करते रहें
<no title>नई जांच / एक टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चलेगा, शरीर के किस हिस्से में है यह भी जानकारी मिलेगी
अमन का पैगाम देने वाले हजरत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image